फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शामली)। कस्बा निवासी 53 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मेरठ के एक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बे की एक कालोनी निवासी व्यक्ति को बीमार होने पर दो जुलाई को मेरठ के एक हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां पर उसका कोरोना की जांच को सैंपल लिया गया था। पांच जुलाई को सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने उसके संपर्क में आने वाले परिजनों समेत 29 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे थे। कोरोना पॉजिटिव का उपचार मेरठ के हॉस्पिटल में ही चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि जलालाबाद निवासी एक व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसका उपचार मेरठ के हॉस्पिटल में चल रहा था। रविवार को उसकी मौत होने की सूचना मिली है। परिजनों से संपर्क कर मेरठ में ही शव का अंतिम संस्कार कराने की कोशिश की जा रही है। अगर परिजन शव लेकर यहां आते है तो कोविड के प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें