फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने मॉक युद्धाभ्यास का किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। झिंझाना सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में चल रहे सात दिवसीय एनसीसी कैंप में मंगलवार को युद्धाभ्यास किया गया। जिसमें एनसीसी यूपी बटालियन 85 के 421 एनसीसी कैडेट ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

युद्धाभ्यास का डेमो कक्षा-एक से कक्षा-8 तक के बच्चों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसमें युद्ध के समय दुश्मनों से अपना बचाव करना, धुआं छोड़कर शत्रुओं से मुकाबले, परेड और गार्ड ऑफ ऑनर का प्रदर्शन किया गया। सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण ड्रिल प्रस्तुत की गई। कर्नल विशाल बख्शी ने बताया कि सभी कैडेट ने बेहतरीन प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को एनसीसी के विषय में जानकारी देना तथा सेना किस प्रकार अपने देश की रक्षा के लिए तत्पर रहती है, उसको प्रत्यक्ष देखना विद्यार्थियों के लिए काफी रोचक रहा। मौके पर मॉक युद्धाभ्यास के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स ने नकली गोलियों तथा नकली शत्रुओं से लड़ते हुए जो प्रदर्शन किया, वह बहुत ज्ञानवर्द्धक रहा। मौके पर कर्नल आरके रोशन, मेजर एनएस मान, मेजर अनस खान, कैप्टन केपी सिंह, कैप्टन रजनीश कुमार, लेफ्टिनेंट विपिन कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें