फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
शामली में यातायात जागरुकता रैली निकालते एनसीसी के छात्र। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर रविवार को राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज व वीवी इंटर कॉलेज शामली के एनसीसी कैडेट्स ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और पार्कों में सफाई अभियान चलाया।
85 बटालियन एनसीसी की सब यूनिट राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज के कैडेट्स ने रोडवेज बस स्टैंड पर सफाई अभियान चलाते हुए पॉलिथीन व कचरा इकट्ठा किया। कैडेट्स ने राहगीरों और यात्रियों से अनुरोध किया कि वे बस स्टैंड पर कचरा न फैलाएं। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने कहा कि हम अब भी जागरूक न हुए तो आने वाली पीढ़ी के सुखी व स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं कर सकते।
विज्ञापन

वीवी इंटर कॉलेज शामली के एनसीसी कैडेट्स ने कैप्टन रजनीश कुमार व सेकंड ऑफिसर डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में शामली के रेलवे स्टेशन, पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कैडेट्स ने कहा कि राष्ट्र के सभ्य नागरिक होने के नाते हम सभी का नैतिक दायित्व बनता है कि हम अपने परिवेश, सार्वजनिक स्थानों रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पार्क आदि में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और अनावश्यक रूप से इधर-उधर कचरा फैलाकर अपने परिवेश को प्रदूषित न करें।
विज्ञापन

--
यातायात जागरूकता रैली निकाली
शामली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर रविवार को यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज से एसडीएम सदर विशु राजा और पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीआईओएस सरदार सिंह और एआरटीओ रोहित राजपूत और यातायात प्रभारी संजय राणा की अगुवाई में जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया। रैली वीवी इंटर कॉलेज पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें