स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शिक्षण संस्थानों में हुए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शिक्षण संस्थानों में एक दिसंबर से चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत बृहस्पतिवार को एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने सफाई अभियान चलाया।
राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली में प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने एनसीसी कैडेट्स से अपील की कि अन्य लोगों को भी साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित करें। इसके बाद कैडेट्स ने कालेज परिसर, कार्यस्थल और खेल मैदान की साफ-सफाई की। इस अवसर में डा. रवि खन्ना, संजीव कुमार, दिनेश कुमार, मुसब्बीर अली, निखिल कुमार, नवाब सिंह, नरेश पाल, डा. सुशील तोमर, रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे। वीवी इंटर कालेज शामली में 85 यूपी बटालियन शामली के कमान अधिकारी कर्नल विशाल बख्शी और लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने अग्रसेन पार्क में सफाई अभियान चलाया। आसपास के दुकानदारों को पार्क की साफ-सफाई रखने के कूड़ा न फेंकने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एसके आर्य, डा. विजय कुमार, डा. मनोज शर्मा, प्रमोद कुमार, अर्जुन राम, राजनाथ सिंह, अमरपाल सिंह, संदीप मित्तल, विनोद कुमार और पंकज कुमार आदि का सहयोग रहा।
श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली में एनसीसी प्रभारी अश्वनी कुमार और लक्ष्मी गर्ग के निर्देशन एनसीसी के छात्र-छात्राओं द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने सफाई का महत्व बताया। इस अवसर पर घनश्याम सारस्वत, अनिल कश्यप, शिव कुमार, रामनाथ, अरविंद जैन, घनश्याम वशिष्ठ, अक्षय जिंदल, छवि शर्मा, नीतू अग्रवाल, संजना गर्ग, सारिका गर्ग, सोनिया सिंघल, साकेत निर्वाल, राहुल सिंघल, फूल कुमार, अमित ऐरन, मोहित मित्तल, लोकेश वर्मा, गोपाल आदि मौजूद रहे।