फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। वीवी इंटर कालेज शामली में आपदा स्कूल सुरक्षा अभियान के तहत जनपद की आपदा प्रबंधन की मास्टर ट्रेनर ऋतु रानी ने एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर ने बाढ़, ओलावृष्टि, भूकंप, आगजनी, सर्पदंश, सूखा, अतिवृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अपने व अन्य लोगों के बचाव व सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कितने लोग अपना जीवन खो देते हैं परंतु ऐसे में यदि उन्हें समय पर प्राथमिक उपचार मिल जाए तो उनमें से काफी लोगों की जान बचाई जा सकती है।
प्रधानाचार्य एसके आर्य ने सभी कैडेट्स से कहा कि जो प्रशिक्षण दिया गया, उसको अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। कैप्टन रजनीश कुमार और द्वितीय अधिकारी डॉ. विजय कुमार ने कैडेट्स से कहा कि एनसीसी कैडेट होने के नाते विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए लोगों की मदद करना चाहिए। मौके पर विद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. मनोज शर्मा, कुलदीप पंवार, दीप कुमार पांडे, मनोज, मुकेशचंद शर्मा, अर्जुन राम, राजवीर सिंह, राजनाथ सिंह, नरेंद्र शर्मा, रवि कुमार, पंकज, शशिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें