फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना के जवान की बुखार से मौत

Wed, 01 Feb 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊन में नौसेना के जवान अंकुर के शव का अंतिम संस्कार करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊन। कस्बा निवासी अंकुर (20) पुत्र जगबीर करीब छह महीने पूर्व नेवी में भर्ती हुआ था। उसकी ट्रेनिंग विशाखापट्टनम के कोच्ची में चल रही थी। पांच दिन पूर्व अंकुर को बुखार हो गया और उसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। उसी दौरान परिजनों को इसकी सूचना मिल गई थी, लेकिन अंकुर का पार्थिव शरीर मंगलवार को ऊन पहुंचा।
विज्ञापन


अंकुर की मौत पर परिवार के लोगों में मातम पसर गया, तो कस्बे में शोक छा गया। मां रामलेश और पिता जगबीर का रो रोकर बुरा हाल हो गया। उसके परिजनों का कहना था कि अंकुर 17 फरवरी को छुट्टी पर घर आने वाला था।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर सैन्य सम्मान के साथ अंकुर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता जगबीर सिंह ने बेटे को मुखाग्नि दी। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें