फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तीन दिन बैंको में राष्ट्रीय व्यापी हडताल, प्राइवेट बैंको, एटीएम के भरोसे रहेंगे कारोबारी

Sun, 27 Sep 2026 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल से बैंक ग्राहक, व्यापारी उद्यमी जूझेंगे। प्राइवेट बैंकों और एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग के सहारे लोगों को रहना पड़ेगा। रविवार को अवकाश के दिन जिले में बैंकिंग सेवाएं बहाल रहेंगी।
विज्ञापन

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के आह्वान पर सोमवार, मंगलवार और बुधवार को जिले की सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों की हड़ताल रहेगी। कर्मचारियों की हड़ताल से बैंकों में लेनदेन और क्लीयरेंस बंद रहेगा। जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि रविवार को बैंक खुलेंगे। हड़ताल के दौरान प्राइवेट बैंक और एटीएम खुले रहेंगे। सभी एटीएम में शाखा प्रबंधकों को कैश भरने के निर्देश दिए हैं। बैंक अधिकारियों को ग्राहकों के जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है।
बैंकों की हड़ताल पर लगे प्रतिबंध
शामली। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग का कहना है कि बैंकों की हड़ताल से व्यापारियों को भारी नुकसान होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार से बैंकों की हड़ताल पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई है। दूसरी ओर साइमा शामली के चेयरमैन एवं लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल कहा कहना है कि बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल से उद्योगों को भारी नुकसान होगा। सरकार को बैंकों की हड़ताल समाप्त कराने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें