फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज, डीएम करेंगे मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ -वीवी डिग्री कॉलेज में 50 फ़ीट की विशाल रंगोली का आयो

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शनिवार को मनाए जाने वाला राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर डीएम अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सुबह 10 बजे वी वी इंटर कॉलेज शामली से मतदाता जागरूकता रैली को रवाना करेंगे। इस मौके पर सुबह 11 बजे से शहर के वीवी डिग्री कॉलेज प्रांगण में 50 फीट की रंगोली के साथ राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल नंबर एक मुंडेट कला में स्वीप के तहत महिला मतदाता चौपाल लगाई गई। इस मौके पर स्वीप कोर्डीनेटर व मुख्य अतिथि के रुप मे डाक्टर अजय बाबू शर्मा , विशिष्ट अतिथि के रुप में कैराना खंड शिक्षा अधिकारी राजलक्ष्मी पांडे ने मतदान के पोस्टर के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया। मतदान की महत्ता को समझाते हुए महिलाओ को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। बच्चो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमोके पर ग्राम प्रधान पति राजपाल सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ कैराना ब्लाक अध्यक्ष रश्मि वर्मा, नीरज कुमार, राकेेश कुमार, यामीन, प्रधान अध्यापक ऋषिपाल सिंह,मिनाक्षी, प्रियंका, बालेश, साक्षी, स्मृति सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें