कैराना। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय इलाहाबाद व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक अदालतों के सफल आयोजन व तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में बुधवार को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्रीश कुमार वैश्य की अध्यक्षता में शामली स्थित बैंक पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बैंक पदाधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक ऋण वाद चिह्नित कर उनकी सूची 30 जुलाई तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अग्रणी जिला प्रबंधक उमा शंकर गर्ग द्वारा अधिक से अधिक वाद चिंहित करने का आश्वासन दिया गया। बैठक के दौरान प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार वर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक केनरा बैंक महेंद्र सिंह, प्रबंधक इंडियन बैंक शैलेंद्र नेगी, सहायक प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा अविनाश जैन के अतिरिक्त अन्य बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद