फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवचौदस पर किया भगवान शिव क जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। शिव चतुर्दशी के अवसर पर कस्बे के मंदिरों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

मराठाकालीन मंदिर जस्सू वाला में शिवभक्तों का पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा ने पुष्प वर्षा कर व तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर शिवभक्तों व कांवड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म में श्रावण मास का खास महत्व है। पूरे महीने शिवभक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं तथा जलाभिषेक करते हैं। शिवरात्रि के दिन श्रद्धालु हरिद्वार से पैदल गंगाजल लाकर आराध्य देव भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। मान्यता है कि शिव चतुर्दशी के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने से बड़ा पुण्य मिलता है। इस अवसर पर शिवभक्तों की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में पंडित अमित शर्मा, संजय गर्ग, रविकांत, सभासद ऋषि पाल सैनी, विकास ठाकुर, रामभूल फौजी, नीरज शर्मा, रामकुमार सैनी, श्रीपाल सैनी, सभासद प्रेम आशु शर्मा, सुभाष सैनी, ईश्वर दयाल दीवान, गुलाब सैनी, प्रवेश आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें