फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रहित सर्वोपरि, बाकी सब बाद में

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रहित सर्वोपरि, बाकी सब बाद में
विज्ञापन

शामली। लद्दाख में सीमा पर तनाव के बीच भारत ने चीन को आर्थिक मोर्चे पर झटका देने के लिए पबजी और वीचैट समेत 118 एप्स पर प्रतिबंध लगाया है। इन एप्स पर प्रतिबंध लगाए जाने पर युवा वर्ग बोला कि राष्ट्रहित में सरकार ने सही कदम उठाया है। देशहित सबसे पहले है, बाकी चीजें बाद में हैं।
मोहल्ला रेलपार निवासी गौरव निर्वाल ने बताया कि वह पबजी गेम खेलने का शौक है, लेकिन जब बात राष्ट्र की आती है, तो उससे बड़ी कोई चीज नहीं है। सरकार ने पबजी समेत अन्य कई एप्स पर प्रतिबंध लगाकर चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करने का जो कदम उठाया है। उससे वह पूरी तरह सहमत है। इसके अलावा कस्बा बनत निवासी कार्तिक चौधरी ने कहा कि वह पबजी गेम खेलता था, लेकिन कुछ दिन पहले उसने इसे छोड़ दिया था। सरकार ने पबजी समेत चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाकर अच्छा काम किया है। इसमें सभी युवाओं और नागरिकों को सरकार का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

वर्मा मार्केट में मोबाइल गैलरी संचालक अमित शर्मा उर्फ मोंटी ने कहा कि पबजी गेम से युवाओं का समय और भविष्य दोनों बर्बाद हो रहे थे। घंटों तक लोग ऑनलाइन इस गेम से जुड़े रहते थे। पबजी समेत अन्य चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाना सरकार का सराहनीय कदम है। गांव लपराना निवासी मोनू चौहान ने कहा कि इन एप्स पर प्रतिबंध लगाने से चीन को जहां तगड़ा झटका लगेगा, वहीं युवाओं को भी पबजी जैसे खतरनाक गेम से छुटकारा मिलेगा। गौतम चौहान ने कहा कि पबजी गेम के दलदल में युवा पीढ़ी फंस रही थी। इस गेम पर सरकार ने प्रतिबंध लगाकर अच्छा कार्य किया है। युवा रोबिन कुमार ने कहा कि चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए सरकार का यह कदम अच्छा है।
विज्ञापन

पबजी गेम को लेकर हुआ था हसनपुर फायरिंग प्रकरण
शामली। गांव हसनपुर के फायरिंग प्रकरण की जड़ में पबजी गेम ही रहा है। 23 अगस्त को मोबाइल पर पबजी खेल रहे दो बच्चों के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद इतना तूल पकड़ा की अगले दिन दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग छर्रे लगने से घायल हो गए थे। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस एक पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें