फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित हो

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुराम जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित हो
विज्ञापन

शामली, कांधला। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की ओर से परशुराम जन्मोत्सव के दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की।
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की ओर से शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक हुई। शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ मुंबई से इंडियन आइडल के प्रसिद्ध गायक आकाश दुबे की गणेश वंदना से हुई। अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, मुख्य प्रवक्ता वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के चेयरमैन डॉक्टर दिवाकर शुक्ल लंदन यूके रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भगवान परशुराम महोत्सव के दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित करवाने की मांग रखी। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि कानून मंत्री बृजेश पाठक, विशिष्ट अतिथि सांसद मनोज तिवारी, सांसद चितौड़गढ़ राजस्थान, वक्ता श्री सीपी जोश, हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा, विशिष्ट अतिथि सांसद रोहतक डॉक्टर अरविंद शर्मा ने विचार रखे। संचालन हिमांशु पांडेय, तृप्ति दुबे और मुकेश पाठक ने और अध्यक्षता पूज्य गुरुदेव निरजंन पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर कैलाशानंद गिरि महाराज ने की। कार्यक्रम में 24 राज्यों के कार्यकर्ताओं वर्चुअल बैठक के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें