कैराना। मोहल्ला बेगमपुरा निवासी आरिफ ई-रिक्शा चलाता है। रविवार दोपहर कांधला बस स्टैंड से एक सवारी उसकी रिक्शा में शामली बाईपास के लिए बैठी। शामली बस स्टैंड के पास सवारी का एक साथी भी रिक्शा में बैठ गया।
रिक्शा में बैठे दोनों आरोपियों ने किसी बहाने से आरिफ को नशीला पदार्थ सूंघा दिया और ई-रिक्शा को शामली की ओर ले गए। नशे की हालत में आरिफ ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उसे पीटकर घायल कर दिया। बदमाश आरिफ को कंडेला गांव के पास फेंककर फरार हो गए।
कंडेला के पास लोगों ने आरिफ को बदहवास हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरिफ को कैराना कोतवाली लेकर आई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियांे की तलाश शरू की।