फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल से गूंजा पंडाल

Tue, 26 May 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली हनुमान धाम पर भागवत कथा करते आचार्य चंंचल शर्मा । संवाद
विज्ञापन
शामली। नारायण कुटुम्ब ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर कथा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोषों से गूंज उठा।
विज्ञापन

कथा व्यास आचार्य चंचल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब संसार में अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में प्रेम, सेवा, संस्कार और सदाचार को अपनाना चाहिए, यही सच्ची कृष्ण भक्ति है।
कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्ट के विशिष्ट सदस्य अमित गुप्ता, ऋतु गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरविंद संगल ने आरती की। विक्रांत उर्फ छोटा] हिमांशी, रॉबिन गर्ग, सुनील तोमर, देवेश अंगद, तुषार धीमान, मोहित छवि शर्मा रहे।

शामली हनुमान धाम पर भागवत कथा करते आचार्य चंंचल शर्मा । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें