फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहिद हसन की अग्रिम जमानत पर आज हो सकती है सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहिद हसन की अग्रिम जमानत पर आज हो सकती है सुनवाई
विज्ञापन

कैराना (शामली)। कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन के विरुद्ध चार मामलों में वारंट जारी होने के बाद हाईकोर्ट से तीन मामलों में राहत मिल गई थी। जबकि एक मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत पर सुनवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन

सपा विधायक नाहिद हसन के विरुद्ध सराय की भूमि पर वीडियो वायरल करने, भूरा रोड पर गाड़ी के कागज मांगने पर एसडीएम के साथ नोकझोंक करने, पिछले साल जनवरी में धोखाधड़ी के मुकदमे और झिंझाना में विद्युत निगम के एसडीओ पर जानलेवा हमले के मुकदमों में अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा चारों मामलों में विधायक नाहिद हसन को कोई राहत नहीं मिली थी। इसके बाद विधायक के अधिवक्ताओं में हाईकोर्ट की शरण ली थी। तीन मामलों में हाईकोर्ट से विधायक नाहिद हसन को राहत मिल गई थी, जबकि झिंझाना में विद्युत विभाग के एसडीओ पर जानलेवा हमले के मामले में विधायक नाहिद हसन के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर रखी है। विधायक नाहिद हसन के अधिवक्ता चौधरी नसीम अहमद ने बताया शुक्रवार को (आज) हाईकोर्ट की बेंच नंबर 51 में उक्त मामले में नाहिद हसन की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें