फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नगीना-नहटौर रोड का 45 करोड़ की लागत से होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
नगीना-नहटौर मार्ग पर पीडब्लूडी विभाग द्वारा भरे गए गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री के गांव हुर्रनंगला को जाती है यह रोड
विज्ञापन

सड़क की चौड़ाई सात मीटर करने का प्रस्ताव
नगीना। नगीना-नहटौर मार्ग पर सड़क की बदहाली से लोगों को जल्द छुटकारा मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए 45 करोड़ रुपये की संभावित लागत का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के गांव हुर्रनंगला जाने के लिए इसी मार्ग से जाना पड़ता है।

नगीना से ग्राम भूरापुर होते हुए नहटौर जाने का करीब 13 किलोमीटर लंबा मार्ग कई वर्षों से बदहाल है। सिंगल रोड होने के चलते इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटना का खतरा रहता है। लोक निर्माण विभाग सड़क के गड्ढों को तो समय-समय पर भर देता है लेकिन चौड़ीकरण की मांग को अनसुना किया जाता रहा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र शाश्वत ने बताया कि नगीना-नहटौर के 12.750 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को दो दिन पहले भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मौजूद 3.50 मीटर चौड़ी सड़क को करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से सात मीटर चौड़ी करने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि शासन से अनुमति मिलने व सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सड़क के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन






- पुरैनी से कोतवाली देहात ग्रामीण मार्ग का भी होगा चौड़ीकरण
अधिशासी अभियंता ने बताया कि 32 करोड़ रुपये की लागत से एक और सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी भेजा गया है। नेशनल हाईवे 734 पर स्थित ग्राम पुरैनी से ग्रामीण मार्ग से होते हुए कोतवाली देहात को जाने वाले 14.15 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। यह मार्ग दो राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ेगा। ग्राम पुरैनी, सैदपुरी, हुर्रनंगला, नैनपुरा, नरैनी होते हुए कोतवाली देहात के पास पानीपत खटीमा हाईवे पर मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर है, जो बढ़कर 5.50 मीटर हो जाएगी।
विज्ञापन






- नेताओं के हुर्रनंगला आने से पूरी होने जा रही वर्षों पुरानी मांग

क्षेत्र के ग्राम हुर्रनंगला निवासी भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता के निधन के बाद पिछले 12 दिनों में देश और प्रदेश के नेताओं का गांव में जमावड़ा लगा है। लोक निर्माण विभाग ने इस गांव को जोड़ने वाले दो मार्गों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को आनन-फानन में शासन को भेज दिया है। यदि शासन से मंजूरी मिल गई तो ग्राम हुर्रनंगला के बहाने करीब 77 करोड़ रुपये की लागत से दो सड़कों के चौड़ीकरण का लाभ नगीना व नहटौर दोनों शहरों के लोगों को मिल जाएगा। लोगों का कहना है कि उनकी वर्षों पुरानी मांग भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री के यहां बड़े नेताओं के आगमन के चलते ही पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें