फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग की पिटाई की वीडियो वायरल

Sat, 22 Oct 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।  नगर के आजाद चौक निवासी एक नाबालिग की पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई किए जाने की वीडियो वायरल होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी ने मामला संज्ञान में लेते हुए तत्काल उस पर जांच बैठा दी है। 
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला आजाद चौक में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े के चलते सात मुकदमे दर्ज किए गए थे। पहले तो पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की थी, लेकिन बाद में पुलिस ने दबिश डाली थी।

शुक्रवार को करीब दो माह पूर्व इसी मसले से जुडी वीडियो एक न्यूज चैनल पर प्रसारित की गई। इसमें शामली पुलिस द्वारा नाबालिग की पिटाई करते हुए दिखाया गया है। दो माह बाद यह वीडियो सामने आने से पुलिस में हड़कंप मच गया।  मामला एसपी डा. अजयपाल के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने इसे गंभीर मानते हुए इसकी जानकारी अधिकारियों से ली तथा प्रकरण की जांच सीओ सिटी शामली को सौंप दी तथा रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें