फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर बना कबड्डी चैंपियन

विज्ञापन
शामली बाबरी क्षेत्र के गांव बन्तीखेडा में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाडी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बाबरी (शामली) गांव बंतीखेड़ा में चल रही तीन दिवसीय जूनियर बालक स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर शामली की टीम को हराकर चैंपियन बनी।
विज्ञापन

रविवार को बंतीखेड़ा के राजकीय कन्या हाईस्कूल के मैदान में 44वी जूनियर बालक स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का फाइनल खेला गया। प्रथम सेमीफाइनल में शामली और गौतमबुद्धनगर की टीमों के बीच शानदार मुकाबला रहा। शामली की टीम 32-26 अंकों के अंतर से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मुजफ्फरनगर और बागपत के बीच हुआ। मुुजफ्फरनगर की टीम ने बागपत को 30-24 अंकों के अंतर से पराजित किया। फाइनल मुकाबला मुजफ्फरनगर और शामली की टीम के बीच हुआ।
विज्ञापन

बेहद रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरनगर की टीम ने शामली को 37-32 अंकों के अंतर से पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। मुजफ्फरनगर की टीम के कप्तान आकाश भोकरहेड़ी व शामली की टीम के कप्तान सागर पंवार रहे। मुख्य अतिथि भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व एसपी सुकीर्ति माधव ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में छिपी प्रतिभाओं को मौका मिले तो वे काफी आगे जा सकती हैं। इस दौरान भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, सुभाष चौधरी, राजकुमार, योगेंद्र, प्रमोद कुमार, उपेंद्र कुमार, संदीप कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें