जलालाबाद। क्षेत्र के ग्राम गंदेवड़ा में कबड्डी टूर्नामेंट में दूसरे दिन 40 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता देखने के लिए आसपास क्षेत्र से सैकड़ों लोग मौजूद थे।
मंगलवार को हुए मैचों में स्टेडियम मुजफ्फरनगर की टीम ने कुआखेड़ा सहारनपुर को, कुआखेड़ा ने फखरपुर करनाल को, उत्तराखंड पुलिस टीम ने मानकपुर को, चंदेना सहारनपुर ने जलालपुर हरियाणा की टीम को पराजित कर दिया। हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल आदि प्रदेशों की टीमें टूर्नामेंट में भाग ले रही है। मंगलवार को हुए मैचों के रैफरी मनोज कुमार टिकरोल सहारनपुर, संजीव काकड़ा मुजफ्फरनगर रहे।