फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: नौ साल के अमन की हत्या कर गन्ने के खेत में दबाया शव, गांव का किशोर गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2026 04:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र के सठेड़ी गांव से लापता नौ वर्षीय अमन का शव गन्ने के खेत में दबा मिला। पुलिस ने गांव के ही एक किशोर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
अमन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव सठेड़ी में नौ वर्षीय बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। दो दिन से लापता अमन का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक किशोर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बच्चे की गला दबाकर हत्या करने और शव खेत में दबाने की बात कबूल की है।

विज्ञापन


गन्ने के खेत में दबा मिला अमन का शव
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव सठेड़ी से नौ वर्षीय अमन लापता चल रहा था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने अमन का शव गांव में ही गन्ने के खेत से बरामद किया। बच्चे की हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई।

Trending Videos

गांव के किशोर पर हत्या का आरोप
पुलिस ने मामले में गांव के ही एक किशोर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अमन की गला दबाकर हत्या करने और शव को गन्ने के खेत में दबाने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपी एक ही परिवार के हैं।

पंचकुला में मृतक के पिता के साथ करता था काम
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पंचकुला में अमन के पिता के साथ फर्नीचर का काम करता था। वहां आरोपी चोरी के एक मामले में पकड़ा गया था। इस पर अमन के पिता ने उसे डांट दिया था। बताया गया है कि इसी बात को लेकर आरोपी के मन में नाराजगी थी।
विज्ञापन

दो दिन पहले गांव लौटा था आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी दो दिन पहले ही गांव लौटा था। इसके बाद उसने नौ वर्षीय अमन की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में दबा दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें