शामली। जैन संत राजेंद्र मुनि ने कहा कि राजनीतिक लोग देश-समाज के लिए हितों के लिए कार्य करे तथा अपने व्यवहार को नम्र बनाए। जनता की कसौटी पर खरा उतरना होगा।
रविवार को मिल रोड पर श्री जैन स्थानक में जैन संत राजेंद्र मुनि के आमंत्रण पर हमारा नेता कैसा हो, नेता प्रजा के मन भाए विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने कहा कि नेताओं को जनता की कसौटी पर खरा उतना होगा।
मदिरा से दूर और शाकाहारी होना आवश्यक है। चुनाव को खेल टीम की तरह लडे़। देश समाज के हित के लिए कार्य करना होगा। इस मौके पर भाजपा के सांसद हुकुम सिंह, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा, शामली विधायक पंकज मलिक ने अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में भाजपा नगर अध्यक्ष पवन तरार, भाजपा नेता हरवीर मलिक, कांग्रेस जिला ओमप्रकाश शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष वैभव गर्ग, जेके जैन एडवोकेट, डॉ. मनोज शर्मा समेत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि रहे।