फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित प्रारूप में करना होगा आवेदन

Mon, 16 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : file
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी। संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अधिवक्ताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। वहीं, जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि नामांकन पत्र केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्धारित नियमों के अनुरूप भरा जाएगा। यदि नामांकन पत्र में त्रुटि पाई जाती है, तो ऐसे नामांकन पत्र जांच में निरस्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 17 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। शामली जनपद में तीन विधानसभा सीटें हैं। जिला प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया के लिए कक्षों का निर्धारण कर दिया है। कैराना विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे। थानाभवन विधानसभा सीट के लिए नायब तहसीलदार शामली और शामली विधानसभा सीट के लिए उपजिलाधिकारी शामली के न्यायालय में नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे।

नामांकन हेतु आवश्यक कागजात प्रमाणपत्र 
नो ड्यूज प्रमाण पत्र: ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत, तहसील, बिजली, इनकम टैक्स, सेलटैक्स, सरकार द्वारा आवंटित फ्लैट का नो ड्यूज प्रमाण पत्र संबंधित विभाग से लिया जाना अनिवार्य है।  
विज्ञापन


जमानत राशि
सामान्य/ पिछड़ावर्ग/महिला के लिए 10 हजार रुपये और एससीएसटी के लिए पांच हजार रुपये जमानत राशि जमा करनी होगी।

नामांकन में इनकी भी पड़ेगी जरूरत
प्रमाण पत्र - शैक्षिक प्रमाण पत्र हाईस्कूल, इंटर और स्नातक की फोटोकॉपी 
- जाति, मूल निवास, पेन कार्ड, आधार कार्ड, इनकम टैक्स रिटर्न, बैंक खाते की अपडेट पासबुक, जीवन बीमा, किसान विकास पत्र व बचत पत्र की फोटोकॉपी। 
- किसी बैंक से व्यापार, मकान अथवा वाहन के लिए ऋण लिया है, तो उसका पूरा विवरण। आवेदक के साथ पासपोर्ट साइज 10 फोटो 
शपथ पत्र ः आवेदन पत्र के साथ नोटेरी सत्यापित शपथपत्र, जाति सत्यापन का नोटेरी शपथपत्र, फार्म 26 पर नोटेरी शपथ पत्र, सरकार द्वारा आवंटित फ्लैट के नो ड्यूज प्रमाण पत्र। 
अनिवार्यता ः आवेदन पत्र पर आवेदक का फोटो अनिवार्य है। आवेदन पत्र और शपथ पत्र में आयु कॉलम भरना अनिवार्य है। फार्म 26 के शपथ पत्र में कोई भी कॉलम खाली नहीं छोड़ना। ज्ञात नहीं या लागू नहीं है लिखना है। 
- आवेदक का मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी 
- शैक्षिक योग्यता का कॉलम पूर्ण विवरण के साथ भरना अनिवार्य है, मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है। आवेदक और प्रस्तावक के नाम की मतदाता सूची की प्रमाणित फोटोकॉपी, निर्वाचन व्यय हेतु नया बैंक खाते की पासबुक की फोटोकॉपी, राजनैतिक पार्टी की ओर से दिया गया सिंबल हेतु फार्म ए और बी । 
- आवेदक अपना नामांकन अधिकतम चार सैट में भर सकते हैं। राजनैतिक पार्टी का एक प्रस्ताव और निर्दलीय उम्मीदवार के 10 प्रस्ताव आवश्यक हैं। प्रस्ताव का पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लगाना अनिवार्य है। 
- आवेदक उत्तर प्रदेश में किसी भी विधानसभा क्षेत्र का मतदाता हो, लेकिन प्रस्ताव उसी विधानसभा क्षेत्र का मतदाता होना अनिवार्य है।
- आवेदक पति पत्नी व बच्चों का प्लॉट, मकान, दुकान, कृषि भूमि का पूर्ण  विवरण, बैनामा, खतौनी, वाहन के आरसी की कॉपी। आवेदक पति पत्नी व बच्चों की ज्वैलरी का पूरा विवरण देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें