फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के खिलाफ मुस्लिमों ने किया प्रदर्शन

Fri, 22 Dec 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
कैराना में जुलूस निकाल कर ज्ञापन देने जाते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के कैराना में अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के नाम एक पांच सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जमीयत उलेमा-ए-हिंद के बैनर तले एक बैठक जमीयत के जिला नायब सदर मौलाना मोहम्मद खुर्शीद की अध्यक्षता और जमीयत उलेमा ऊन के महासचिव मौलाना वासिल अलहसनी के संचालन में हुई। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस्लाम के नबियों के वतन एवं दीन-ए-हिदायत के मरकज अल्कुदुस को इजराइली दारूल हुकूमत करार दिये जाने का कड़ा विरोध किया गया। बैठक में पांच बिंदुओं पर अपने विरोध की सहमति जताई। बैठक का समापन विश्व शांति, राष्ट्र एकता एवं अखंडता, उन्नति की विशेष दुआओं के साथ हुआ। जिसके बाद मुस्लिम समाज के लोग कचहरी पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस बीच पूर्व लोकसभा प्रत्याशी चौधरी कंवर हसन भी तहसील पहुंचे, उन्होंने भी अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले को नाजायज करार देते हुए कड़े शब्दों में निंदा की। इस मौके पर जमीयत के पदाधिकारियों मौलाना खुर्शीद, मौलाना अतहर, मौलाना मुस्तकीम, मौलाना अरशद, मौलाना तैय्यब, मौलाना तहसीन, मौलाना उमर, मौलाना इमरान, मौलाना वासिल अलहुसैनी, मौलाना दिलशाद, मौलाना अय्यूब आदि मौजूद रहे। उधर, अंजुमन खिदमत-ए-खल्क कैराना एक निंदनीय बैठक अध्यक्ष हाजी नसीम मंसूरी के निवास पर आयोजित की गई। पदाधिकारियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति के फैसले की निंदा की। बैठक में अंजुमन के हाजी नसीम मंसूरी, डॉ. मुबीन, हाजी अनीस, हाजी हबीब, हाजी वाजिद, नौशाद अली, शाहिद सैफी, इस्लाम मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें