देखते ही देखते बेटे ने पिता पर फावड़े से एक बाद एक कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी की उम्र 17 वर्ष है। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता का सिर धड़ से अलग कर अपने साथ लेकर फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को तलाश किया मगर उसका कोई पता नहीं लग सका। बाग में मौजूद युवकों ने भी पुलिस को बेटे द्वारा पिता की हत्या की बात बताई है। आरोपी बेटा मंदबुद्धि बताया जा रहा है। एएसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।