फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद को को जिंदा जलाने के मामले में ससुरालियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। थाना क्षेत्र के गांव मसावी में पत्नी को मनाने के लिए दामाद को जिंदा जलाने के मामले में ससुरालियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर के गांव कुतुबपुर निवासी अशफाक पुत्र इलियास ने थाने में तहरीर दी कि उसके पुत्र आदिल की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व मसावी निवासी जमशेद पुत्र इलियास की पुत्री के साथ हुई थी। गृह क्लेश के चलते उसकी पुत्रवधू परवीन अपने मायके गांव मसावी आई थी। आरोप है कि उसकी पुत्रवधू घर में रखे पांच लाख रुपये व जेवर लेकर अपने मायके लेकर आ गई थी।
घर से नकदी व जेवर गायब होने पर आदिल उसके पीछे-पीछे अपनी ससुराल मसावी पहुंचा। आरोप है कि उसके सास, ससुर आदि सहित दर्जनों लोगों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुर जमशेद पुत्र इलियास, सास समीना व साली ताहिरा के अलावा नफीस पुत्र आबिद व मुरसलीन पुत्र कुर्बान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें