उत्तर प्रदेश के शामली में बाबरी पुलिस ने 36 घंटे के भीतर पत्नी के हत्यारोपी मुरली को गिरफ्तार कर लिया। उसने फावड़े से हमला कर अपने 22 वर्षीय बेटे को भी घायल कर दिया था। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानिए पूरी घटना
सोमवार रात पत्नी सुदेश की फावड़े से हत्या करने और बेटे अजय को गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी मुरली फरार हो गया था। बाबरी पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। सर्विलांस टीम भी आरोपी को पकड़ने में जुटी थी। टीम को आरोपी की लोकेशन भिक्का माजरा में मिली, लेकिन उसका मोबाइल कुछ समय बाद ही बंद हो गया। बुधवार दोपहर बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह को आरोपी के ग्राम भाज्जू में होने की सूचना मिली। पुलिस ने आरोपी को भाज्जू बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से कई घंटों तक पूछताछ की। वहीं जुर्म स्वीकार करने के बाद पुलिस ने उसे जेल दिया।