शामली। जिले के एक पालिकाध्यक्ष का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर राजनीतिक गलियारे में तमाम चर्चाएं हो रही हैं। वीडियो में पालिकाध्यक्ष एक महिला से आपत्तिजनक बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वह मीडिया से वीडियो की बाबत बातचीत करने से बचते रहे।
शनिवार को वायरल हुआ यह वीडियो 2.41 मिनट का है, जिसमें एक महिला मोबाइल फोन लिए हुए है और फोन की स्क्रीन पर पालिकाध्यक्ष से बातचीत करते नजर आ रही हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप चैटिंग और एक अन्य पारिवारिक कार्यक्रम की वीडियो भी वायरल की जा रही है। आपत्तिजनक बातचीत का वीडियो के संबंध में पालिकाध्यक्ष से वार्ता करने की कोशिश की गई लेकिन वह मीडिया से बातचीत करने से बचते रहे।
एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि वायरल वीडियो का मामला पुलिस की जानकारी में है, लेकिन अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। वीडियो की जांच कराई जाएगी। संवाद