शामली। सरकार द्वारा ओवर ऑल स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की लीज रैंकिंग क्वार्टर-2 की जारी गई सूची में जनपद की सभी निकाय पिछड़ गई है। सरकार द्वारा इसी माह अंतिम चरण में यानी क्वार्टर-3 का सर्वेक्षण होना अभी बाकी है। इसके बाद ही शहरों की सफाई व्यवस्था का अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।
स्वच्छता सर्वेक्षण में देेेशभर के 4157 शहरों को शामिल किया गया है। सरकार ने मैनेजमेंट इंफॉरमेंशन सिस्टम (एमआईएस) के आधार पर स्वच्छता सर्वेक्षण की ऑवर ऑल 2020 की लीज रैंकिंग क्वार्टर-2 की रैंकिंग जारी की गई है। इस रैकिंग में जनपद की सभी निकाय सफा व्यवस्था में पिछड़ी हुई है। हालांकि निकायों द्वारा शहरों और कस्बों में सफाई व्यवस्था के दावे किए जाते हैं, लेकिन क्वार्टर-2 की रैंकिंग में दावों की पोल खुलकर सामने आ गई है, हालांकि क्वार्टर-3 यानी अंतिम स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य चार जनवरी से शुरू होगा, जो 31 जनवरी तक चलेगा। इन दिनों में दिल्ली की टीम किसी भी दिन किसी भी निकाय में पहुंचकर भौतिक सत्यापन करेगी और लोगों से बातचीत कर शहर की सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी लेगी। क्वार्टर-3 का सर्वेक्षण कार्य पूरा होने के बाद ही शहरों की सफाई व्यवस्था का फाइनल परिणाम जारी किया जाएगा। जनपद की सभी 10 निकायों की रैंकिंग देखे तो नगरपालिका शामली सबसे पीछे है, जबकि जलालाबाद नगर पंचायत पहले नंबर पर है। इस सूची में शामली को 3273वीं रैंक मिली है जबकि जलालाबाद नगर पंचायत को 1994वीं रैंक मिली है।
सर्वेक्षण में जनपद के निकायों की स्थिति
नगरपालिका/नगरपंचायत - रैंक
शामली - 3273
कैराना -2984
कांधला - 2283
झिंझाना - 2848
थानाभवन- 2840
ऊन- 2711
एलम -2580
गढ़ीपुख्ता - 2386
बनत - 2129
जलालाबाद - 1994
----
कोट
शहर में स्वच्छता अभियान के तहत शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए कार्य कराए गए है। भारत सरकार की तरफ से स्वच्छता सर्वेक्षण चार जनवरी से शुरू हो रहा है। इस महीने में किसी भी दिन दिल्ली से सर्वे टीम शहर में आकर निरीक्षण करेगी। इस सर्वेक्षण से पहले सरकार ने सफाई संबंधी कराए गए कार्यों का डाटा मांगा गया था, जो पिछले महीने भेज दिया गया है। - सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शामली।