फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश सैनी ने थामा रालोद का दामन

Fri, 01 Apr 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अब तक बसपा से जुड़े जिला पंचायत सदस्य मुकेश सैनी ने समर्थकों सहित राष्ट्रीय लोकदल ज्वाइन कर ली है। रालोद पदाधिकारियों ने उनकी ज्वाइनिंग से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को लाभ मिलने की बात कही है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कैराना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मुकेश सैनी और उनके समर्थकों का फूल माला पहनाकर रालोद ज्वाइन करने पर स्वागत किया गया। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़ ने कहा कि मुकेश सैनी अपने सैकड़ों समर्थकों सहित रालोद में शामिल हुए हैं।

क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है, जिसका फायदा रालोद को होगा। उन्होंने कहा कि रालोद में ही सर्व समाज का हित सुरक्षित है। थानाभवन से अशरफ अली के रालोद छोड़ने के सवाल पर रालोद जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी छोडने में उनका निजी स्वार्थ हो सकता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रालोद किसान, मजदूर और मजबूरों के हित की लड़ाई हमेशा से लड़ती आई है।
विज्ञापन



चीनी मिलों पर गन्ना मूल्य बकाया को लेकर व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा तथा एक अप्रैल से तितावी शुगर मिल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू हो रहा है। इस दौरान पूर्व मंत्री योगराज सिंह, योगेंद्र चेयरमैन, चौधरी वाजिद अली, जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेडा, रंधावा मलिक, अनवार चौधरी, विकास धीमान, आशुतोष पंवार, सतीश मालेंडी, सुनील मलिक, देवानंद गौड़ आदि  मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें