फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकीम गैंग के दो बदमाश पकड़े

Fri, 23 Oct 2015 11:41 PM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना कोतवाली पुलिस ने अलीपुर रोड से गश्त के दौरान दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों का संबंध मुकीम गिरोह से होने का दावा किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर बदमाशों के बारे में खुलासा किया। पकड़े गए दोनों बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, दो नाली लाइसेंसी बंदूक व कारतूस दिखाए हैं।

कैराना के गांव जहानपुरा में गत तीन फरवरी को दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के दौरान युवती सानो पुत्री अफसर की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने जहानपुरा के ही अखलाक व जावेद के  खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही दोनों आरोपी फरार थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों को अलीपुर रोड से गश्त के दौरान गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को एसपी कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर दोनों बदमाशों के बारे में खुलासा किया। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि अखलाक व जावेद मुकीम गिरोह के सदस्य हैं।

इन्होंने लूट की कई घटनाओं को मुकीम के साथ मिलकरअंजाम दिया है। इनमें से जावेद के पास दोनाली लाइसेंसी बंदूक,  बीस कारतूस तथा अखलाक के पास तमंचा व तीन जिंदा  कारतूस मिले हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें