फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम आज, पुलिस की तैयारियां पूरी

Fri, 23 Oct 2015 11:38 PM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली । मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी को अंतिम रूप दे दिया। जिले में मोहर्रम का पर्व बीएसएफ की निगरानी में होगा। इसके अलावा गांवों में भी 23 स्थानों पर मोहर्रम का जुलूस निकलेगा।
विज्ञापन



मोहर्रम का पर्व आज (शनिवार) को मनाया जाएगा। इस दौरान निकाले जाने जुलूस में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। मोहर्रम के जुलूस के दौरान के मुख्य स्थानों पर बीएसएफ तैनात रहेगी। इसके लिए एक कंपनी बीएसएफ की मंगाई।

 इस दौरान बिजली विभाग को भी निर्देश दिए, ताकि रास्ते में पड़ने वाले बिजली के तारों आदि से कोई घटना न हो सके। एसपी विजय भूषण ने बताया जिले में सात मुख्य स्थानों पर मोहर्रम का पर्व मनाया जाएगा। 23 स्थानों को मोहर्रम के लिए चिहिंत किया। मुख्य स्थानों में गंगेरू, कैराना, बिडौली, झिंझाना, थानाभवन, जलालाबाद, बाबरी आदि  बीएसएफ तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें