फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election: पश्चिमी यूपी की हॉट सीट कैराना पर बड़ा मुकाबला, भाजपा प्रत्याशी मृगांका और नाहिद हसन की बहन ने किया अपनी-अपनी जीत दावा

Fri, 11 Feb 2022 03:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

पश्चिमी यूपी की हॉट सीट कैराना से भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।वहीं भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह अपनी जीत के लिए 100 प्रतिशत आश्वस्त हैं। पढ़िए गठबंधन प्रत्याशी का क्या कहना है।
विज्ञापन
मृगांका सिंह और इकरा हसन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने के बाद भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

विज्ञापन


गुरुवार को हॉट सीट कैराना पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया था। वहीं सुबह करीब 11 बजे भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह ने पब्लिक इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 296 पर अपना वोट डाला। जिसके बाद मृगांका सिंह ने कहा कि जनता ने विकास और समृद्धि के लिए वोट किया है। कानून व्यवस्था जो पिछले पांच साल से बनी हुई है। उसी कानून व्यवस्था से जनता खुश है। वहीं उन्होंने कहा कि वह अपनी जीत के लिए 100 प्रतिशत आश्वस्त हैं।
 

यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी नाहिद हसन की छोटी बहन इकरा हसन ने जैन धर्मशाला के बूथ संख्या 281 पर मतदान किया। मतदान करने के बाद इकरा हसन ने कहा कि कैराना में बीजेपी ध्रुवीकरण करने की हमेशा कोशिश करती है। चुनाव का समय हमारे लिए चुनौती भरा रहा, लेकिन अब जनता ने फैसला कर दिया है। चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग किया गया। जिसका जवाब जनता ने दे दिया है।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें