फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी की टीम ने हरियाणा को रौंदा

Thu, 31 Mar 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेपल्स एकेडमी में चल रही टैलेंट हंट-थ्री क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मैच खेले गए। जिसमें एमपी और बीसीसी की टीम ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन


बुधवार को पहला मैच एमपी वरियर्स और हरियाणा के बीच खेला गया। एमपी के कप्तान शिवांशु बंसल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। निशांत ने 50 और दीपक कुमार ने 15 रन बनाए। जिसकी बदौलत टीम ने 20 ऑवर में 163 रन का स्कोर खड़ा किया। एमपी की ओर से अमन कुमार ने तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी एमपी की टीम ने मात्र 14 ओवर में दो विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। एमपी की ओर से चंदन ने 35, बादल ने 26 रन बनाए।

हरियाणा की तरफ से तरुण ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। मैच का मैन ऑफ द मैच एमपी टीम के चंदन को दिया गया। दूसरा मैच बीसीसी और यूपी किंग्स के बीच खेला गया। जिसमें बीसीसी के कप्तान नवीन कलानिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बीसीसी की ओर से फरमान ने सर्वाधिक 54 रन व नवीन के 35 रनों  की बदौलत 197 रन का स्कोर खड़ा किया। यूपी की तरफ से गुलजार व सचिन ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम 19.2 ओवर में 120 रनों पर सिमट गई। यूपी की तरफ से गुलजार ने सर्वाधिक 35 रन व कपिल ने 29 रन बनाए। बीसीसी की तरफ से विनय ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट लिए। जिसे मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य अजय शर्मा, प्रताप सिंह, पंकज चौधरी, हिमांशु, मनीश शर्मा, गिरीश कुमार, सलीम, बादल, राहुल, वाकिब, आगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें