फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की रफ्तार पर लगे ब्रेक

Mon, 22 Feb 2016 12:55 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन और बागपत जिले के दो रेलवे फाटकों पर अंडरपास निर्माण के चलते रविवार को पूरे दिन दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे ट्रैक ठप रहा।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे की ओर से दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बड़ौत-बावली के रेलवे फाटक 52, बड़का के रेलवे फाटक 45 पर अंडरपास निर्माण के लिए सुबह 10 बजे से लेकर शाम साढ़े तीन बजे तक साढ़े पांच घंटे का ब्लाक प्रस्तावित किया गया था।

अंडरपास निर्माण के दौरान 74025 दिल्ली-शामली, शामली से दिल्ली, सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को शामली तक तथा दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली 51911 को शामली तक चलाए जाने, हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54475 को शामली तक संचालित किया जाना था।
विज्ञापन


 रविवार को सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस का शामली आने का निर्धारित समय सुबह आठ बजे हैं। बागपत के सूजरा रेलवे स्टेशन पर हरियाणा जाट आरक्षण आंदोलन के चलते जनता एक्सप्रेस को सुबह नौ बजे बड़ौत रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। शाम चार बजे तक यह बड़ौत में खड़ी रही। दिल्ली से चलकर शामली होकर सहारनपुर जाने वाली इक्का-दुक्का ट्रेन ही चल पाई है।

 उत्तर रेलवे के सेक्सन इंजीनियर एएस खान ने बताया कि साढ़े पांच घंटे के ब्लाक की अवधि में  बावली- बडौत, बड़का रेलवे फाटकों पर अंडर पास का निर्माण पूरा कर लिया गया है। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया हरियाणा आंदोलन के चलते ज्यादातर ट्रेनों का संचालन बंद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें