फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: परिजन ढूंढते रहे, पर युवक का नहीं लगा सुराग, रात में अचानक पहुंची ऐसी खबर, सदमे में परिवार

Sat, 24 Sep 2022 06:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

युवक की तलाश में परिजन इधर-उधर भटक रहे थे, लेकिन कोई पता नहीं चला। वहीं देर रात में अचानक ऐसी खबर पहुंची, जिससे परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल के नहर माजरा के समीप पूर्वी यमुना नहर पटरी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


थानाभवन क्षेत्र के गांव काजीपुरा उर्फ नयागांव निवासी विकास (37) पुत्र हरवीर गुरुवार शाम छोटे भाई विपिन को शामली लेने बाइक से निकला था। विपिन ने बताया कि काफी देर बाद भी विकास नहीं आया तो वह गांव से अपने साथी को बुलाने घर पहुंच गया। विकास का फोन भी नहीं मिल रहा था। जिस पर परिजनों ने तलाश शुरू की। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी।

देर रात करीब एक बजे गढ़ीपुख्ता पुलिस गश्त कर रही थी। वह भैंसवाल गांव के नहर माजरा के समीप पंहुची तो विकास सड़क पर मृत पड़ा था। जिसकी बाइक की नंबर प्लेट की डिटेल से मोबाइल नंबर निकालकर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2022: निराश चेहरा, हाथों में जूते और कंधों पर बैग, अग्निवीर बनने पहुंचे थे युवा पर...
विज्ञापन


वहीं, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विकास अपने पीछे दो छोटे भाई वतन, विपिन व पत्नी संगीता, आठ वर्षीय पुत्र वंश और छह वर्षीय पुत्री आरती छोड़ गया है। शुक्रवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: महिला से छेड़छाड़ करने का ऐसा अंजाम, आरोपी पर टूट पड़ा पालतू कुत्ता, नोंचकर किया ये हाल, तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें