फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन न काटकर बिल जमा करने के लिए प्रेरित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
कनेक्शन न काटकर बिल जमा करने के लिए प्रेरित करें
विज्ञापन

शामली। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने डीएम से कहा कि वह जनपद के विद्युत निगम के अधिकारियों की मीटिंग लेकर निर्देशित करें कि किसानों व नागरिकों के बकाया होने पर कनेक्शन ना काटे जाएं, बल्कि उनको विद्युत बिल जमा कराने के लिए उनको प्रेरित किया जाए। विद्युत अधिकारी कनेक्शन काटने के बजाय नए कनेक्शन देने पर जोर दें।
विज्ञापन

गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने डीएम जसजीत कौर से फोन पर वार्ता करते हुए कहा कि जल्द ही जनपद के सभी विद्युत अधिकारियों को बुलाकर मीटिंग करें, उसमें अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि वे बकाया होने पर नागरिकों और किसानों के कनेक्शन ना काटे। साथ ही कनेक्शन काटने के बजाय नागरिकों को विभाग के अधिकारी विद्युत बिल जमा कराने को लेकर प्रेरित करें। अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि वह कनेक्शन काटने के बजाय नागरिकों को नए कनेक्शन देने पर ज्यादा जोर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें