फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मां शिक्त और संकट मोचन हनुमान की हुई पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नवरात्र के पहले दिन शैलपुत्री की पूजा-अर्चना करने के लिए देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं घरों और मंदिरों में मां के जयकारे गूंजे। इसके अलावा श्री हनुमान धाम पर हनुमान जी की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के शाकंभरी देवी मंदिर कैराना रोड, गुलजारी वाला मंदिर बुढ़ाना रोड, श्री बलभद्र मंदिर, श्री हनुमान धाम, सदर कोतवाली मां दुर्गा शिव मंदिर, शिवगंज मंडी स्थित श्री शिवदुर्गा मंदिर, रेलवे रोड स्थित श्रीसत्यनारायण मंदिर, टंकी रोड भैरव मंदिर, मां वैष्णो देवी मंदिर, पंजाबी कॉलोनी में रघुनाथ मंदिर, रेलपार शिव-दुर्गा मंदिर, सदाशिव मंदिर, गांधी चौक कुटीवाला मंदिर, रेशमी कटरा में श्रीलक्ष्मी नारायण मंंदिर, मोहल्ला बरखंडी में मां संतोषी मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर नरियल चुनरी, प्रसाद चढ़ाकर मनोकामनाएं मांगीं। वहीं मां के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूसरी ओर घरों में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ-साथ घट स्थापना करके मंडप तैयार किया गया। पहले दिन मां शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर श्री दुर्गा नवरात्र व्रत कथा, श्रीदुर्गा सप्तमी कथा, श्री दुर्गा चालीसा के बाद आरती उतारी गई। दूसरी ओर मंगलवार को श्री दुर्गा नवरात्र शुरू होने और हनुमान जी का दिन होने से सुबह से ही हनुमान धाम पर पूजा-अर्चना करने वाले बड़ी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें