शामली। कांबोज कालोनी निवासी वैशाली सिंह ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 दिसंबर 2023 को उसके मोबाइल व्हाट्सअप पर मैसेज आया, जिसमें ऑनलाइन जॉब के बारे में लिखा था। मैसेज करने वाले ने व्हाट्सअप वाॅइस कॉल पर अपना नाम श्रेया बताया था। उसने फ्लाइट बुकिंग का टास्क कंपलीट करने के लिए बोला और एक लिंक भेजा। एक टास्क में 28 फ्लाइट बुकिंग करनी थीं और एक दिन में ऐसे तीन टास्क करने थे।
पीड़िता का कहना है कि उसे टास्क कंपलीट करने पर रकम इनवेस्ट करने के लिए बोला गया। जब उसके टास्क कंपलीट होने में दो बुकिंग बची थीं, उन्होंने उससे फिर इनवेस्ट करने के लिए कहा, लेकिन उसने इनवेस्ट करने से मना कर दिया और अपने इनवेस्ट किए गए करीब 159000 रुपये वापस मांगे, लेकिन फर्म ने उनकी रकम वापस करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने फर्म के ग्रुप एडमिन सचिन गुप्ता व ऑनर लोकेश शर्मा से फोन पर बात की तो उन्होंने भी टास्क कंपलीट किए बिना रुपये वापस करने से मना कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सचिन व लोकेश के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
-
महिला के अश्लील फोटो लगाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
शामली। इंस्टाग्राम व फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो डालने व अश्लील कमेंट करने के मामले में महिला ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके नाम से किसी व्यक्ति ने इंस्टाग्राम व फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर उस पर उसके फोटो डाल दिए। आरोपी उस पर अश्लील कमेंट कर रहा और उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।