फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इच्छाएं दुखों की जननी : ज्ञानानंद

Fri, 08 Apr 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
झिंझाना में प्रवचन करते स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झिंझाना। कसबे में आये महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने प्रवचन में कहा मनुष्य अपनी इच्छाओं को सीमित कर ले, तो उसके दुखों का अंत स्वत: ही हो जायेगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एक गैस एजेंसी के मालिक अजय बंसल के आवास पर पहुंचे महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने प्रवचन किया। उन्होंने कहा कि अपनी इच्छाओं पर काबू रखना सीखो, बच्चों को गीता का ज्ञान कराओ। हिंदू धर्म में  गीता ही ऐसा ग्रंथ हैं। जो मनुष्य को इस भव सागर से पार दिला सकता है। 

यश अपयश दोनों साथ चलते है, ईश्वर ने दिन के साथ रात, सुख के साथ दुख बनाये है। इसलिये प्राणी मात्र को अपनी इंद्रियों को काबू में रखना चाहिए। इस दौरान अनिल गर्ग, गुलाब सैनी, मनोज शर्मा, यश शर्मा सुनील बंसल, हरिओम वर्मा, खुर्शीद आलम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें