फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और दो बेटियां जिंदा जलीं: पड़ोसियों के दरवाजे खटखटाता रहा साजिद, मेरे बीवी-बच्चे जल रहे हैं, उन्हें बचा लो

Fri, 20 Nov 2026 12:15 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: कैड़ी गांव के ईदगाह मोहल्ले में मकान में आग लगने से शाहिदा और उनकी दो बेटियों अदन व माहिरा की मौत हो गई। आग लगने पर साजिद गली-गली भागकर हर दरवाजे पर साजिद दस्तक देकर मदद मांगता रहा। पड़ोसी मोमीना ने मोहल्ले वालों को जगाया। 
विज्ञापन
1 of 7
पीड़ित साजिद और आग बुझाने की कोशिश करने वाली पड़ोसी मोमीना। - फोटो : अमर उजाला
मेरी बीवी और बच्चे जल रहे हैं, अपने घरों से पानी की बाल्टियां लेकर पहुंच जाओ, उन्हें बचा लो... वरना मेरा तो पूरा परिवार बर्बाद हो जाएगा। कैड़ी गांव में मकान में लगी आग में पत्नी और दो बेटियों के घिरा होने पर बेबस साजिद ने रात में ही रोते हुए हर दरवाजे से मदद की गुहार लगाई। कयामत की उस रात की खौफनाक दास्तां खुद साजिद और प्रत्यक्षदर्शी पड़ोसी मोमीना ने बयां की।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
साजिद ने बताया कि मकान के पीछे वाले कमरे में सोए होने के कारण उन्हें शुरुआत में आग का पता नहीं चल सका। रात करीब 12 बजकर पांच मिनट पर पड़ोसी मोमीना और अन्य लोगों ने शोर मचाकर जगाया और बताया कि कमरे में आग लगी है। साजिद तुरंत आग बुझाने के लिए दौड़ा, साथ में बेटा रेहान भी था। आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। मोहल्ले के लोगों की कोशिशें भी कम पड़ने लगीं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
मां की मौत पर बिलखता बेटा। - फोटो : अमर उजाला
साजिद के मुताबिक, दो सिलिंडर जोरदार धमाके बाद फटे तो लगा कि अब शायद कोई बच नहीं पाएगा। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जब शव बाहर निकाले गए, तब तक शाहिदा और दोनों बेटियों की मौत हो चुकी थी।
 

4 of 7
घर में गमजदा महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
खुद आग बुझाने में जुट गई थीं मोमीना, लोगों को बुलाया
पड़ोसी मोमीना ने बताया कि रात में वह शौच के लिए उठी थीं। अचानक उनकी नजर साजिद के मकान के कमरे से उठती लपटों पर पड़ी। वह तुरंत दौड़ पड़ीं और साजिद समेत पूरे मोहल्ले को जगाया। मोमीना ने खुद भी बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन लपटें बेकाबू हो चुकी थीं। जैसे ही सिलिंडर फटे, वहां मौजूद हर शख्स जान बचाने के लिए पीछे भागा।
 
विज्ञापन

5 of 7
गमजदा साजिद को दिलासा देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
अम्मा आप भी चलना शादी में
मोमीना ने नम आंखों से बताया कि साजिद की पत्नी शाहिदा रात में बागपत शादी में जाने की तैयारियों में जुटी थी। बुधवार शाम को ही शाहिदा ने कहा था कि अम्मा, आप भी हमारे साथ शादी में चलना, लेकिन व्यस्तता के कारण उन्होंने जाने से मना कर दिया था। किसी को क्या पता था कि वह शाहिदा से उनकी आखिरी बातचीत होगी।
 
विज्ञापन

6 of 7
रोते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
120 गज का मकान ; पिता और दोनों बेटों की भी जा सकती थी जान
साजिद का मकान करीब 120 गज में बना है, जिसमें आगे की तरफ दो कमरे, बीच में आंगन और पीछे की ओर तीसरा कमरा है। शाहिदा अपनी दोनों बेटियों के साथ आगे के एक कमरे में सोई थीं, जबकि पास वाला दूसरा कमरा खाली था। वहीं, साजिद अपने दोनों बेटों के साथ पीछे वाले कमरे में सोए थे। शाहिदा वाले कमरे में लगी आग ने बगल के कमरे को भी अपनी चपेट में ले लिया। यदि साजिद और उनके दोनों बेटे आगे के दूसरे कमरे में सोए होते, तो उनकी भी जान जा सकती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोते परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कैडी हादसा मिनट दर मिनट...
- कैड़ी गांव में साजिद के मकान में आग लगी, रात 12:00 बजे।
- साजिद और अन्य लोग आग की सूचना देने के लिए ग्रामीणों को बुलाने दौड़े, रात 12:05 बजे।
- मकान की छत गिरी, रात 12:15 बजे।
- सिलिंडर में विस्फोट हुआ, रात 12:30 बजे।
- एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे, रात 1:15 बजे।
- तीनों शवों को बाहर निकाला गया, रात 1:30 बजे।
- तहसीलदार मौके पर पहुंचे, सुबह 7:00 बजे।
- पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे, दोपहर 1:45 बजे।
- विधायक अशरफ अली कैड़ी गांव पहुंचे, दोपहर 2:00 बजे।
- तीनों शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया, दोपहर 3:30 बजे।

ये भी देखें...
मां और दो बेटियां जिंदा जलीं: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो सिलिंडर फटने से हुआ जोरदार धमाका; गूंजी चीख-पुकार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें