जलालाबाद में बिजली गिरने से मां-बेटी झुलसी
शामली/जलालाबाद। बृहस्पतिवार शाम जिले में बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। उधर, जलालाबाद कस्बे में बिजली गिरने से मां और 12 साल की बेटी झुलस गई।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम और दिनों की तुलना में कुछ ठंडा था। धूप भी हल्की थी और हवाएं भी चल रही थी। रुक-रुक कर बादल छा रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। शाम करीब सात बजे अचानक मौसम बदला और हल्की आंधी शुरू हो गई। इसके बाद बिजली गरजने के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम कुछ ठंडा हो गया और गर्मी से राहत मिली। जलालाबाद कस्बे में मोहल्ला सकाजीपुरा में नौशाद की पत्नी कौशरजहां और उसकी 12 साल की बेटी अलीना अपने मकान में बैठी थी। अचानक तेज गरज के साथ बिजली मकान के लिंटर को क्षतिग्रस्त करके अंदर कमरे बैठी मां-बेटी पर गिरी, जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गईं। परिवार के लोग दोनों को गंभीर हालत में थानाभवन चिकित्सक के यहां ले गए।
जलालाबाद में घटना के उदास बैठी महिलाऐ- फोटो : SHAMLI
जलालाबाद में घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI