फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी बायोटिक दवा खाने मां-बेटी की बिगड़ी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिक दवा खाने मां-बेटी की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

शामली। अधिक एंटी बायोटिक दवा खाने से मां-बेटी की हालत बिगड़ गई। बेसुध हालत में दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
सोमवार दोपहर गांव खेड़ीकरमू में 45 वर्षीय महिला और उसकी 20 वर्षीय बेटी घर पर थी। पड़ोस में रहने वाले युवक ने उनकी हालत खराब देेखी। उन्हें सिर चकराने और उल्टी हो रही थी। युवक की सूचना पर एंबुलेंस से मां-बेटी को अर्द्धबेहोशी की हालत में सीएचसी शामली लाकर भर्ती कराया गया। युवक ने बताया कि घर में एंटीबायोटिक दवा के दो पैक खाली मिले, जिनमें एक पैक 30 कैप्सूल का और दूसरा पैक 28 टेबलेट का था। चिकित्साधिकारी डॉ. विजेंद्र कुमार ने बताया कि एंटीबायोटिक दवा के दोनों पैक खाली मिलने पर माना गया कि मां-बेटी द्वारा एक साथ ज्यादा मात्रा में दवा खाने से उनकी हालत बिगड़ी है। दोनों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। उपचार मिलने के बाद दोनों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

इस बारे में जब मां-बेटी से जानकारी करने की कोशिश की गई तो उन्होंने चुप्पी साध ली और कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें