फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां-बेटी को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां-बेटी को पीटा
विज्ञापन

शामली, कांधला। युवती के साथ छेड़छाड़ का विरोध किए जाने पर हमलावरों ने मां-बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती के परिवार के लोग बुधवार सुबह किसी कार्य के लिए बाहर गए थे। आरोप है कि मोहल्ले का एक युवक उसके घर में घुस गया और युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया, जिस पर आरोपी मौके से फरार हो गया। दोपहर बाद युवती ने परिजन घर पहुंचे। युवती ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां ने युवक के घर पहुंचकर शिकायत की। आरोप है कि आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ पीड़ित पक्ष के घर पहुंचे और वहां मौजूद मां-बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें