फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दंगल में बराबरी पर छूटे अधिकांश बड़े मुकाबले

विज्ञापन
झिंझाना मेले में आयोजित दंगल में कुश्ती लडते पहलवान । संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे में आयोजित मेले में आयोजित दंगल में पहलवानों ने जोर आजमाइश की। दूसरे जनपदों के पहलवानों ने दंगल में आकर वाहवाही लूटी। दंगल में विजेता पहलवानों को कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दंगल की शुरुआत व्यापारी नेता आशीष मित्तल तथा पूर्व चेयरमैन नौशाद ठेकेदार ने फीता काटकर की। दंगल देखने के लिए आए लोगों ने कुश्ती के मुकाबले का भरपूर आनंद लिया। 2100 रुपये इनाम की कुश्ती के मुकाबला में साबिर मंसूरा तथा अली चौंदाहेडी के बीच हुआ, सात मिनट तक चली कुश्ती बराबरी पर छूटी।
1100 रुपये के इनामी राशि की कुश्ती नसीम कैराना तथा आदित्य तोमर बड़ौत के बीच हुई। यह भी कुश्ती बराबरी पर छूटी। नसीम तथा कल्लू पहलवान कैराना, अकरम भूरा तथा अक्षय कुमार बड़ौत, समून पहलवान तथा संदीप पहलवान के बीच भी रोमांचक मुकाबला हुआ। पहलवान बराबरी पर छूटे। दंगल कमेटी के इकराम सभासद, नवाब कुरेशी, परवेज आलम, साजिद कुरेशी ने बताया कि मेले में 25 फरवरी तक प्रतिदिन एक से बढ़कर मुकाबले देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें