फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अंकित के नाम पर 50 से अधिक फर्जी आईडी

Sat, 12 Sep 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अंकित बालियान की हत्या के बाद अब उसके नाम का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर व्यूज और रुपये कमाने के लिए किया जा रहा है। पुलिस की जांच में पता चला है कि शामली के अलावा हरियाणा के लोगों ने अंकित के नाम पर 50 से अधिक फर्जी आईडी पर अकाउंट बना लिए है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ लोगों ने अधिक से अधिक व्यू पाने के लिए अंकित के नाम का इस्तेमाल किया। इन आईडी पर रोजाना अंकित से संबंधित वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। पुलिस इन फर्जी आईडी की पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार अंकित की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर उसके नाम से लगातार वीडियो और अन्य सामग्री प्रसारित हो रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इन आईडी को कौन चला रहा है और इनसे होने वाली कमाई का क्या स्रोत है।
विज्ञापन


फर्जी नाम से आईडी बनाने से बचें
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी दूसरे व्यक्ति के नाम, फोटो और पहचान का इस्तेमाल कर फर्जी सोशल मीडिया आईडी न बनाएं। इससे आगे चलकर कानूनी कार्रवाई की स्थिति बन सकती है।

20 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

अंकित हत्याकांड में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार अब तक 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन


सत्यम-आर्यन की तलाश में रोज मिल रहीं सूचनाएं

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सत्यम और आर्यन के बारे में सूचना देने के लिए पुलिस को रोजाना बड़ी संख्या में सूचनाएं मिल रही हैं। कई बार दोनों के किसी स्थान पर मौजूद होने की सूचना मिलती है, लेकिन जांच करने पर सूचना गलत निकलती है। इसके बावजूद पुलिस हर सूचना का सत्यापन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें