फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार 615 पंजीकृत निर्माण श्रमिको को मिलेंगी एक- एक हजार की सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
20 हजार से अधिक श्रमिकों को मिलेंगी एक- एक हजार रुपये की सहायता
विज्ञापन

शामली। कोरोना वायरस के बचाव के चलते प्रभावित जिले के 20 हजार 615 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को आर्थिक सहायता योजना के तहत एक- एक हजार रुपये की धनराशि मिलेगी। शासन की ओर से श्रमिक बोर्ड से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम में धनराशि प्राप्त होगी।
जिले में एक लाख दो हजार कुल श्रमिक हैं, जिसमें 51 875 श्रमिकों में से 20, 615 श्रमिक पंजीकृत हैं। इन श्रमिकों के बैंक खाते श्रम विभाग के पास उपलब्ध है। शासन ने कोरोना वायरस के बचाव के चलते आर्थिक सहायता योजना के तहत पंजीयन निर्माण श्रमिकों को एक हजार रुपये की धनराशि दिए जाने की घोषणा की है। सहायक श्रमायुक्त संतोषकुमार ने बताया कि जिले में एक लाख दो हजार कुल श्रमिक है, जिसमें औद्योगिक इकाई में काम करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि श्रमिक बोर्ड द्वारा पंजीयन निर्माण श्रमिकों के संशोधित बैंक खाते मांगे गए हैं। वह जिले के संशोधित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बैंक खाते भेज दिए जाएंगे। उ
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान मांगा
शामली। किसान यूनियन के अध्यक्ष सवित मलिक ने जनता कर्फ्यू के दौरान खेतों में कीटनाशक का स्प्रे किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से चीनी मिलों से किसानो का बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कामगारों को मुफ्त राशन का आदेश अभी तक नहीं मिला
शामली। जिलापूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने बताया कि बीपीएल परिवारों के राशनकार्डधारकों को 12 किलो गेहूं 15 किलो चावल दिए मुफ्त दिए जाने का शासनादेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है। सोमवार को शासन से कोराना वायरस के बचाव से प्रभावित कामगारों का मुफ्त राशन दिए जाने का शासनादेश प्राप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें