फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर में मोनू व 200 मीटर में बाबूराम प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
100 मीटर में मोनू व 200 मीटर में बाबूराम प्रथम
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। किसान इंटर कॉलेज में हुई तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। इस मौके पर पहुंचे अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की सौ मीटर दौड़ बालक सीनियर वर्ग में मोनू ने प्रथम, बाबूराम ने दूसरा व तालिब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी की जूनियर बालिका वर्ग में जोया ने प्रथम, सोनी ने द्वितीय व तनु ने तीसरा, सब जूनियर बालिका वर्ग में आकांक्षा ने प्रथम, साक्षी ने दूसरा व पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर बालक वर्ग में बाबूराम ने प्रथम, नरेंद्र ने द्वितीय व विश्वास पांचाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद सीनियर वर्ग में मोनू कुमार ने पहला, आशु ने दूसरा व रोहित कुमार ने तीसरा, जूनियर वर्ग में नरेंद्र ने पहला, फरदीन ने दूसरा व सन्नी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। म्यूजिक चेयर में नेहा ने प्रथम, निक्की ने दूसरा व रजनी ने तीसरा व नींबू चम्मच दौड़ में लक्की ने प्रथम, रजनी ने दूसरा व अंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कस्बा इंचार्ज राकेश सिंह व कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ प्रतिभा सैनी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर राकेश वर्मा, बिजेंद्र सैनी, आलोक कुमार, प्रदीप सैनी, संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, इरफान, कुलदीप पुंडीर, अक्षय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें