फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर बरामद खाद्यान्न का स्वामी कौन

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिर बरामद खाद्यान्न का मालिक कौन
विज्ञापन

शामली। डेढ़ माह पूर्व दुल्लाखेड़ी में रविदास मंदिर के पास बरामद खाद्यान्न का अभी तक स्वामी नहीं मिला है। खाद्यान्न के स्वामी को 17 जनवरी को सुबह दस बजे डीएम कोर्ट में तलब किया गया है। जिलापूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय ने बताया कि बरामद गेहूं एवं चावल को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त कर कार्रवाई किया जाना है। बरामद गेहूं और चावल को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त कर नीलामी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएसओ ने बताया कि एसडीएम ऊन की 23 नवंबर 2019 की रिपोर्ट में अवगत कराया गया कि गत 16 नवंबर 2019 को चेकिंग के दौरान दुल्लाखेड़ी में रविदास मंदिर के आगे सड़क किनारे प्लास्टिक के 14 कट्टे सफेद रंग के खाद्यान्न के बरामद किए गए हैैं। बरामद खाद्यान्न के कट्टों पर कोई मार्का नहीं पाया गया। प्राप्त कट्टों में से पांच कट्टों में 2.23 क्विटल गेहूं तथा नौ कट्टों में कुल 4.16 क्विंटल चावल बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि दुल्लाखेड़ी के उचित दर विक्रेता रविंद्र सिंह एवं ग्राम भाटू के उचित दर विक्रेता हिना की दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गेहूं व चावल के स्टाक सही पाया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा राशन का गेहूं व चावल हुए कालाबाजारी के उद्देश्य से ग्राम दुल्लाखेड़ी में लाया गया, जिसकी जानकारी होने पर वह उसे छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें