फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मानसून आने को तैयार, नाले को सफाई की दरकार

Fri, 22 May 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में गंदगी से अटा नाला ।
विज्ञापन
शामली। शासन ने मानसून से पहले सभी नगर निकायों को नालों की सफाई कार्य पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं, लेकिन नगरपालिका परिषद ने अभी तक शहर के मुख्य बड़े नाले की सफाई का कार्य शुरू ही नहीं किया है। मुख्य नाले की समय पर सफाई नहीं हुई तो नागरिकों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

अगले महीने पश्चिमी उप्र में मानसून के पहुंचने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। गांव मुंडेट की सीमा से शुरू होकर मुख्य नाला शहर के बीच से होते हुए मुख्य नाला खेड़ीकरमू से आगे जाकर कृष्णा नदी में मिलता है। शहर से निकलने वाला पानी इसी नाले में पहुंचता है। बारिश में मुख्य नाला ओवरफ्लो हो जाता है, जिससे जलभराव की समस्या बनती है, लेकिन अभी तक नगरपालिका की तरफ से मुख्य नाले की सफाई का कार्य शुरू नहीं किया गया है। पालिका के सफाई निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मुख्य नाले की सफाई के लिए टेंडर निकाला गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य नाले की सफाई का कार्य कराया जाएगा।
शहर में यहां होता है जलभराव
शहर में बारिश होने पर कबाड़ी बाजार, विजय चौक, नेहरू मार्किट, फव्वारा चौक, पंजाबी काॅलोनी, मिल रोड, धीमानपुरा भिक्की मोड़, सीबी गुप्ता कालोनी, नाला पटरी, गोशाला रोड, शांतिनगर आदि स्थानों पर जलभराव की समस्या बनती है। बारिश थमने के काफी समय बाद पानी निकलता है।
विज्ञापन

बोले नागरिक
वासु गोयल ने बताया कि शहर में हल्की बारिश होते ही पहले से ही जलभराव हो जाता है, जिससे आने जाने में परेशानी होती है। अंकुर ने बताया कि काफी समय से नाले की सफाई नहीं हुई। बरसात से पहले मुख्य नाले की सफाई नहीं हुई तो नागरिकों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा। नीरज कुमार का कहना है कि अगले महीने से मानसून आने की संभावना है, लेकिन पालिका मुख्य नाले की सफाई पर ध्यान नहीं दे रही है। सोनू ने बताया कि शहर में पहले ही बारिश का पानी भरता है। अगर नाले की बरसात से पहले सफाई नहीं हुई तो जलभराव की समस्या गंभीर हो सकती है। इस पर पालिका अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें