जुमे की नमाज पर कैराना के चौक बाजार में सुरक्षा का जायजा लेते एसपी विनित जायसवाल
- फोटो : SHAMLI
ड्रोन से की संवेदनशील इलाकों की निगरानी
शामली/कैराना। जुमे की नमाज को लेकर जनपद में पुलिस अलर्ट रही। एसपी ने कस्बा कैराना में भ्रमण किया। उन्होंने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे सतर्क रहकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
शुक्रवार सुबह से ही जनपद में पुलिस अलर्ट रही। शहर के प्रमुख चौराहों, संवेेदनशील इलाकों में पुलिस ने गश्त की। आजाद चौक, दिल्ली रोड तिमरसा, कैराना रोड, पंसारियान, कलंदरशाह आदि में जुमे की नमाज और मुहर्रम को लेकर पुलिस ने ज्यादा सतर्कता बरती। इन इलाकों में पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बा कैराना का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कस्बे की किलागेट चौकी पर पहुंचकर ड्रोन कैमरे से क्षेत्र का हाल जाना। एसपी ने बाजारों में दुपहिया वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़े कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल डिस्टेंसिग और मास्क न लगाने पर कार्रवाई करने की बात कही।
बाजारों में हटवाया अतिक्रमण
कैराना। एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर सीओ प्रदीप सिंह व कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बाजार में पहुंचकर दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटवाया तथा दोबारा से अतिक्रमण करने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि अगर कोई दुकानदार अपनी दुकान के सामने सामान या मोटरसाइकिल खड़ी कर अतिक्रमण करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।